{"_id":"5bf1d8bebdec2269490083be","slug":"121542576318-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की रैली में गरीब चालकों से मरपीट हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की रैली में गरीब चालकों से मरपीट हुई
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ प्रशासन के सरंक्षण में निकली भाजपा की बाइक रैली से ई-रिक्शा और टेंपो चालक बहुत पीड़ित रहे। जगह-जगह ई-रिक्शा और टेपों चालकों को रोक कर मारपीट की गई। यह बातें जीवनगढ़ गली नं 3 में रविवार को आयोजित लाल झंडा ई-ऑटो रिक्शा विकास समिति की सभा में हरीश चंद लोधी ने कहीं। आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की गई। इस मौके पर आदिल अली, पूरन, रियाज खां, सौरभ, आशु, ओमप्रकाश, अकबर अली आदि रहे।
भाजपा बताए बाइक रैली को कहां से आया पैसा: विवेक बंसल
अलीगढ़। भाजपा की ओर से शनिवार को बाइक रैली निकाले जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने कौन सा ऐसा अनोखा कार्य किया है, जो इतनी बड़ी बाइक रैली निकाली जा रही है। कहा कि भाजपा बताए कि इस रैली में खर्च की धनराशि कहां से आई। कहा कि इस रैली के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पूरे शहर की यातायात व्यवस्था भंग हो गई। कहा कि संवेदनशील स्थलों पर तनावपूर्ण माहौल रहा। लोकतंत्र में इस तरह के बल प्रदर्शन का कोई स्थान नहीं होता।