{"_id":"5bc8eca9bdec2269525f8aaa","slug":"121539894441-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में गूंजे मैय्या के भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में गूंजे मैय्या के भजन
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
नवरात्र फलाहार महोत्सव समिति ने नवरात्र के अंतिम दिन जिला कारागार में शकुंतला भारती के नेतृत्व में भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान आयोजित भजनों पर बंदी जमकर झूमे।
समिति द्वारा नवरात्र के प्रतिदिन शहर में जगह-जगह भजन संध्या आयोजित की गई। नवमी के दिन मां सिद्धिधात्री का गुणगान समिति ने बंदियों के साथ किया।
इस दौरान आयोजित भजनों पर बंदी भी जमकर झूमे। इसके बाद सभी बंदियों में प्रसाद बांटा गया। वहीं शाम को विद्यानगर स्थित सांसद कार्यालय पर भजन संध्या का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ महेश चंद्र वर्मा, सोना यादव, मोना यादव ने मातारानी की ज्योत जलाकर किया। राधा पांडेय, सीमा वार्ष्णेय, मंजुल वार्ष्णेय, दीपक साईं, शारदा प्रसाद शर्मा आदि ने भजन गाए। चटक भरे भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया। जेल में आयोजित भजन संध्या में सुप्रिटेेंडेंट आलोक सिंह, जेलर राजेश सिंह, डिप्टी जेलर आफताब अहमद आदि मौजूद रहे। जबकि सांसद कार्यालय में गौरव शर्मा, प्रमोद, सिंघल, राजेंद्र शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, बिजेंद्र सैनी आदि थे।