{"_id":"594ec25c4f1c1b58758b4604","slug":"121498333788-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और होगा बस स्टैंड पर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और होगा बस स्टैंड पर निर्माण
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क बस स्टैंड पर होगा और निर्माण
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क बस स्टैंड की बिल्डिंग अभी बनकर तैयार नहीं हो पाई है, लेकिन परिवहन निगम में इसके ऊपर निर्माण की योजना बनाई जा रही है। मुख्यालय से इसके लिए निर्देश आ गए हैं।
निगम के जूनियर इंजीनियर ने कार्यदायी संस्था से प्रस्ताव एवं खर्चे का ब्यौरा मांगा है। प्रस्ताव मिलने और जूनियर इंजीनियर की मोहर लगने के बाद यह क्षेत्रीय प्रबंधक की अनुमति के बाद मुख्यालय जाएगा।
प्रस्ताव भले ही अभी योजना में शामिल हो, लेकिन यदि ऐसा हो गया तो यात्रियों के साथ रोडवेज के स्टॉफ को भी सहूलियत होना तय है। पांच हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में बने गांधी पार्क बस स्टैंड की निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर भी निर्माण कार्य की तैयारी परिवहन निगम कर रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम (यूपी डिस्टपो) से मुख्यालय के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर ने प्रस्ताव के साथ खर्चे का ब्यौरा मांगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चालक-परिचालक के आराम के लिए हॉल बनाने की योजना है।
महाप्रबंधक भी दे चुके हैं ड्राइवरों के कमरों में कूलर लगाने के निर्देश
गत दिनों निरीक्षण पर आए अलीगढ़ रीजन के नोडल अधिकारी (महाप्रबंधक) सत्यनारायण भी डिपो पर चालक-परिचालक को आराम करने के लिए कमरों में पंखे तथा कूलर लगाने के निर्देश दे चुके हैं।
मुख्यालय से बिल्डिंग के ऊपर हॉल बनाने के लिए निर्देश आए हैं। उसके लिए कार्यदायी संस्था से खर्चे के बारे में पूछा गया है। उन्होंने अभी तक खर्चे के साथ अन्य जानकारी नहीं दी है।
अतुल त्रिपाठी, आरएम रोडवेज अलीगढ़