फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 challenges for New District Magistrate of Aligarh

अलीगढ़ की नई जिलाधिकारी के सामने ये होंगी 12 चुनौतियां

Tue, 27 Jul 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
12 challenges for New District Magistrate of Aligarh
नवनियुक्त जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जयाराजन। - फोटो : CITY OFFICE
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का तबादला अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर होने के साथ ही वहां की डीएम सेल्वा कुमारी जे. को बतौर डीएम अलीगढ़ की कमान मिली है। तीन अप्रैल 1937 में पहली बार अलीगढ़ में डीएम की तैनाती हुई थी। तब से अब तक 79 पुरुष डीएम यहां रह चुके हैं। जिले में 80वें डीएम के रुप में महिला अफसर की पहली बार तैनाती हुई है। सेल्वा कुमारी जे. का अलीगढ़ का सफर आसान नहीं रहने वाला। उनके सामने 12 बड़ी चुनौतियां हैं। ये चुनौतियां राजनीतिक के साथ ही सामाजिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में सेल्वा कुमारी को सांप्रदायिक लिहाज से महत्वपूर्ण जिले में तालमेल बैठना पड़ेगा। इसके अलावा, अलीगढ़ मुस्लिम विवि में भी शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। कोरोना काल में अलीगढ़ के साथ ही उप्र के सभी जिलों की राजस्व मामलों में स्थिति बेहद गड़बड़ाई हुई है। इसको भी ठीक करना है। एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होने जा रहे हैं। पिछले चार साल से सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। कोरोना के चलते बाजार में मंदी है। ऐसे में उनके सामने यह चुनौती होगी कि वह किस प्रकार से सर्किल रेटों को बढ़ाते हुए स्टांप विभाग की आय बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

ये हैं चुनौतियां
1. कोरोना काल में घटे राजस्व को बढ़ाना।
2. सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराना।
3. कोरोना की तीसरी लहर के लिए अस्पतालों को तैयार करना।
4. आयुष्मान कार्ड योजना में पिछड़े जिले को टॉप-5 में लाना।
5. डिफेंस कॉरिडोर के लिए 100 हेक्टेयर और भूमि की तलाश करना।
6. विधानसभा चुनाव से पहले धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान संचालित करवाना।
7. जिले की बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराना।
8. जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस प्लान बनाना।
9. जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करना।
10. जिले को कोरोना मुक्त रखना।
11. सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील अलीगढ़ में चुनाव मौसम में कानून व्यवस्था बनाए रखना।
12. छात्र आंदोलन के नाम पर सुलगने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विवि में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना।
कलक्ट्रेट कर्मियों ने चंद्रभूषण सिंह को दी विदाई
डीएम चंद्रभूषण सिंह का तबादला होने के बाद सोमवार को कलक्ट्रेट कर्मियों ने उनको विदाई दी। कोरोना कंट्रोल रूम की टीम ने बुके भेंट किए। वुमन प्रोटेक्शन सेल की टीम ने भी विदाई दी। दोपहर बाद एडीएम और एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उनके पास पहुंचे। डीएम ने उनसे कहा कि जनता के हित में हमेशा निर्णय लें। बदलाव प्राकृतिक का नियम है। इसे सहज स्वीकार करना चाहिए। इधर, शहरवासियों की ओर से भी डीएम की खूब सराहना की गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर कई पोस्ट उनके तबादले के संबंध में डाले गए। कुछ लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की तो कुछ ने उनके तबादले पर खुशी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed