{"_id":"5c1ab2bbbdec2256dc68b2a3","slug":"11545253563-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू का विश्व स्तर पर रैकिंग में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू का विश्व स्तर पर रैकिंग में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट बेस्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2019 द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भारत की यूनिवर्सिटियों में दूसरा स्थान प्रदान किया गया है। इसके अलावा एएमयू के गणित विभाग, जीव विज्ञान और बायोकेमिस्ट्री अध्ययन को देश के सभी विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रथम स्थान पर रखा गया है।
एएमयू के गणित विभाग को विश्व स्तर पर 46.9 के विषय स्कोर के साथ 154वें पायदान पर रखा गया है। जबकि जीव विज्ञान एवं बायोकेमिस्ट्री विज्ञान के क्षेत्र में एएमयू को 35 स्कोर के साथ 294वें पायदान पर रखा गया है।
इसके अलावा इस रैंकिंग में एएमयू के भौतिकी विज्ञान विभाग तथा रसायनिक विज्ञान विभाग को विश्व स्तर पर क्रमश: 465वें तथा 518 वें स्थान पर रखा गया है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इस सफ लता पर विश्वविद्यालय तथा विशेष रूप से गणित एवं लाइफ साइंस संकाय के समस्त अध्यापकों एवं छात्रों को बधाई दी है और कहा है कि यह सफलता पूरी विश्वविद्यालय बिरादरी के लिए गौरव का विषय है। तथा इससे देश एवं विदेश में एएमयू की गरिमा बढ़ेगी।