{"_id":"5b46705e4f1c1b00278b5ea8","slug":"11531342942-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के आवासों पर बाहरी व्यक्तियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के आवासों पर बाहरी व्यक्तियों का कब्जा
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम के आवासों पर अब तक कब्जा जमाए बैठे बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई का डंडा कभी भी चल सकता है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने इसके लिए कमर कस ली है। ये सख्ती बेवजह भी नहीं है। क्योंकि कुल 194 आवासों में से 103 में बाहरी व्यक्तियों का कब्जा है मूल आवंटी गायब हैं।
वो किसी अन्य स्थान में रहने लगे हैं। नगर आयुक्त ने चेतावनी जारी की है कि आवासों के मूल आवंटी अगर वहां नहीं रह रहे हैं तो आवास बाहरी व्यक्तियों से खाली कराए जाएंगे। इसके लिए कानूनी मदद ली जाएगी। पुलिस से भी सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। किसी भी हाल में नगर निगम की संपत्ति का बेजा इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।
नगर निगम के आवासों की सूची
बन्ना देवी में 15, सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के पास 4, जलकल कंपाउंड में 31, बारहद्वारी में 3, तस्वीर महल में 8, संगीत नृत्य कला मंदिर में 2, जगजीवनराम कालोनी में 32, जीवनगढ़ में 18, दोदपुर में 39, घंटाघर में 2, लाल डिग्गी में 6, गूलर रोड में 9, सराय मियां में 22, अनूपशहर रोड में एक और जवाहर भवन में 2 आवास हैं। कुल आवासों की संख्या 194 है।
विज्ञापन
आवासों में रहने वाले कौन हैं..
इन आवासों में अलग अलग स्थानों पर बने कुल 103 आवासों पर बाहरी व्यक्तियों का कब्जा है। जिनकी पूरी जानकारी नगर निगम के पास नहीं है। यहां तक की इनके नाम पते भी नहीं है। जिनके नाम ये आवास आवंटित हुए थे। उनसे भी कोई पूछताछ नहीं हुई है। केवल 79 आवास हैं जिनमें खुद आवंटी रह रहे हैं। दो आवासों पर ठेकाकर्मी काबिज हैं तो चार खाली हैं। दो आवास खंडहर में तब्दील हो चुके हैं और एक में नगर निगम का छोटा कार्यालय है।