{"_id":"5b256dab4f1c1bae6e8b86b8","slug":"11529179563-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट रोड के नाले स्लैब से ढके जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामघाट रोड के नाले स्लैब से ढके जाएंगे
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रामघाट रोड पर क्वार्सी कृषि फार्म से क्वार्सी चौैराहे तक नाले को आरसीसी स्लीपरों से ढका जाएगा। बरसात के दिनों में पानी से लबरेज चल रहे नालों में कोई हादसा न हो, इसलिए नाला ढकने का यह काम किया जा रहा है।
गत वर्ष बारिश के दौरान रामघाट रोड पर जलभराव हो जाने के चलते एक शिक्षिका की स्कूटी नाले में चली गई थी। किसी तरह शिक्षिका को सुरक्षित किया गया था। इसके बाद रामघाट रोड पर नालों को ढकने का काम शुरू किया गया।
अभी तक ओएलएफ और सेंट फिदेलिस स्कूल के सामने नाला ढकने का काम किया गया। इसके बाद स्वर्ण जयंती नगर की ओर नाला ढकने का काम किया गया। बाद में विक्रम कालोनी के पास नाला ढकने का काम किया गया।
विज्ञापन
अब क्वार्सी कृषि फार्म से क्वार्सी चौराहे तक नाला ढकने के काम को किया जा रहा है। इसके लिए थाना क्वार्सी के पास ही आरसीसी की स्लैब बनाने का काम चल रहा है।
नगर निगम के मुताबिक बरसात से पहले ही इन स्लैब को नालों के ऊपर सेट कर नाला कवर्ड कर दिया जाएगा। जल्द ही शहर में अन्य स्थानों पर जो खुले नाले हैं उनको भी कवर्ड करने का काम किया जाएगा।