{"_id":"5a25b39b4f1c1b69678c003e","slug":"11512420251-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के गौरव की फिल्म जीएसटी 8 दिसंबर को होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के गौरव की फिल्म जीएसटी 8 दिसंबर को होगी रिलीज
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के गौरव की फिल्म जीएसटी 8 दिसंबर को होगी रिलीज
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के गौरव शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री देंगे। उनके सहायक निर्देशन में बनी फिल्म जीएसटी गलती सिर्फ तुम्हारी 8 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
फिल्म का निर्देशन सूर्यकांत त्यागी ने किया है। गौरव राम सनेही धाम एटा चुंगी के निवासी हैं। वह भारतीय स्टेट बैंक औद्योगिक आस्थान शाखा में कार्यरत डिप्टी मैनेजर सुभाष शर्मा के पुत्र हैं।
गौरव ने दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स कर लखनऊ और नोएडा के टीवी चैनल्स में पत्रकार और एंकर के तौर पर काम किया। बाद में उन्होंने मुंबई की राह पकड़ी।
काफी संघर्ष के बाद फिल्म जीएसटी गलती सिर्फ तुम्हारी में सहायक निर्देशक के रूप में मौका मिला। यह एक संस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें कामेडी का भी तड़का है। फिल्म मथुरा, आगरा, देहरादून, मसूरी और मुंबई में फि ल्माई गई
है । फिल्म का संगीत बहुत ही दमदार है जिसे संगीतकार साहिल रय्यान ने स्वरवद्ध किया है। फिल्म में पूनम पांडे, एनवी भंगु, सुनील थापा, मयंक राजपूत, रवि यादव, मनीषा ठाकुर, अनीता राघव, वीरू चौहान हैं। गौरव ने बॉलीवुड में अपनी सफ लता का श्रेय अपने परिवार और दोस्तों को दिया है। गौरव का कहना है कि अपने माता पिता और पत्नी के सहयोग के बिना इतना बड़ा सपना पूरा करना संभव नहीं था।