फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों पर बोला हमला

बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों पर बोला हमला

Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों पर बोला हमला
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को जिला पंचायत भवन में बैठक की। इसमें बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ खूब हमला बोला। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एमएम राय ने कहा कि सरकार की खराब नीतियों के कारण आज बैंकिंग सेक्टर खराब दौर से गुजर रहा है।


बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि बैंकों के कर्ज को सरकार वसूल नहीं पा रही है। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या जैसे लोग हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गए। इन्हें पकड़ने में तो सरकार नाकाम है. जबकि एक किसान को दस हजार का कर्ज नहीं चुकाने पर जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बैंकों का परिचालन लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है, लेकिन शुद्ध लाभ शून्य प्रतिशत हो रहा है। परिचालन लाभ से अर्जित राशि को बैंकों के कर्ज वाले खातों में डाल दिया जा रहा है। इससे बैंक अधिकारी व कर्मचारियों की मेहनत से अर्जित लाभ को जानबूझकर ऋण न चुकाने वालों तथा बैंकों को लूटने वालों की कमियों को दबाने के कार्य में लिया जा रहा है। सरकार को मजदूरों की आवाज को कुचलने के विरुद्ध चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी आठ एवं नौ जनवरी को देशभर के 30 करोड़ से अधिक मजदूर सरकारी एवं निजी क्षेत्र में हड़ताल करने जा रहे हैं। इसमें बैंक कर्मी भी भाग लेंगे। इससे पूर्व उपाध्यक्ष एमएम राय, एचएल परवाना, प्रभातकर, तारकेश्वर चक्रवर्ती ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed