{"_id":"5b47a05b4f1c1b78468b6389","slug":"111531420763-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से गुस्साए लोगों ने बिजली दफ्तर पर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से गुस्साए लोगों ने बिजली दफ्तर पर नारेबाजी की
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो
सादाबाद। सादाबाद में हो रही ताबड़तोड़ विद्युत कटौती को लेकर गुस्साए लोगों ने गुरुवार को जैतई रोड स्थित विद्युत दफ्तर पर पहुंच गए। यहां इन लोगों ने जमकर नारेबाजी करने के बाद एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा और विद्युत कटौती न किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होता तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
वार्ड नंबर छह के सभासद जितेंद्र गौतम के नेतृत्व में नगर के लोग श्री राम मैरिज होम पर एकत्रित हुए। यहां से यह लोग नारेबाजी करते हुए जैतई रोड स्थित विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के दफ्तर पर पहुंचे। यहां मिले एक्सईएन को पिछले कई दिनों से नगर व क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ बिजली कटौती के बारे में बताया। इन लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सादाबाद टीटीजेड में आता है। इसके मुताबिक यहां के लोगों को 24 घंटे आपूर्ति मिलनी चाहिए, लेकिन यहां के लोगों को सिर्फ 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। रोस्टिंग के नाम पर दो दो घंटे के लिए दिन रात में कई कई बार कटौती की जा रही है। भीषण में इतनी अधिक कटौती से उद्योग धंधों पर बुरा असर पड़ रहा है। किसान फसलों की सिंचाई केे लिए परेशान हैं।
चूंकि सादाबाद आलू का क्षेत्र हैं, यहां काफी संख्या में शीतगृह भी हैं। इन शीतगृहों में भंडारित किसानों का आलू पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण सड़ने के कगार पर पहुंच चुका है। हर वर्ग के लोग बिजली की कटौती से बेहद आहत है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि दो दिन में बिजली आपूर्ति के हालात नहीं सुधरती तो नगर की जनता एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर श्रीपाल बघेल, प्रवेश पाठक, रूपमनोहर अग्रवाल, शालू, किशोर जैसवाल, ओमवीर, अमित पाराशर, इलू गौतम, पंकज पचौरी, अंकुश गौड़, भूपेंद्र वर्मा, अरूणेश कुमार, राम सिंह, मनीष पाराशर, पप्पू सेदरिया, रवि जिंदल, सोनू, शिवप्रताप चौहान, कैलाश पाठक, मनीष अग्रवाल, अवतार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
------