{"_id":"59613cd24f1c1b9c208b464a","slug":"111499544786-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद हाथी बनी है इगलास के अस्पताल की बिलिंडंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद हाथी बनी है इगलास के अस्पताल की बिलिंडंग
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद हाथी बनी है इगलास सीएचसी की नई बिल्डिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनकर तैयार हुआ 50 बेड का नया हास्पिटल सफेद हाथी बना हुआ है। इसको शुरू करने के लिए सिर्फ एक जेनरेटर और एक इनवर्टर की जरूरत है।
बाकी सभी कुछ तैयार है। इसको शुरू न किए जाने को लेकर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके लिए सीएमओ की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है।
गत दिनों अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. गीता प्रधान इगलास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यहां पर विभिन्न अनियमितताएं पाईं।
विज्ञापन
डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि लेबर रूम में स्ट्रेचर और बेड पर गद्दे तक नहीं थे। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि सीएचसी की मौजूदा बिल्डिंग बहुत पुरानी हो चुकी है और जर्जर हालत में है।
नई बिल्डिंग बन चुकी है और वहां पर 50 बेड का हास्पिटल भी तैयार है, लेकिन वह शुरू नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी से पूछा तो बताया गया कि यहां पर जेनरेटर और इनवर्टर नहीं है, जिससे बिजली जाने पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है।
इसके लिए उन्होंने सीएचसी प्रभारी से सीएमओ को लिखकर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीएमओ को अपने ही स्तर से यह व्यवस्थाएं देखनी चाहिए।