फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10423 left ground in UP Teacher Eligibility Test

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में 10423 ने छोड़ा मैदान

Mon, 19 Nov 2018 02:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 19 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
10423 left ground in UP Teacher Eligibility Test
टीकाराम कॉलेज में टैट परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
 शहर के पहली पाली में 30 तथा दूसरी पाली में 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत रविवार को 10423 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। इस दौरान पूरे शहर में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता सचल दल को नहीं मिली। पर्याप्त पुलिस फोर्स, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक के सहयोग के परीक्षा संपन्न हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक देर शाम सभी कापियों को आयोग को भेजने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन


बता दें कि पूरे प्रदेश में रविवार को उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित थी। इस दौरान जिले में 17440 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में जिले में 27517 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 30 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 17440 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 16466 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन



974 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 16 परीक्षा केंद्रों पर 10077 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 9449 ने परीक्षा दी और 628 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिप्रिय तरीके से संपन्न हो गई है। कापियों को सील करके आयोग भेजा जा रहा है। परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिसबल मौजूद था। जबकि सभी केंद्रों के लिए एसडीएम, तहसीलदार सहित छह सचल दल निरीक्षण के लिए बनाए गए थे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, डीआईओएस, एडी बेसिक आईपीएस सोलंकी, जेडी जितेंद्र कुमार मलिक, वित्त एवं लेखाधिकारी डीआईओएस मुराली लाल, एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय के नेतृत्व में बनाए गए सचल दल ने पूरे दिन दोनों पालियों में सघन निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed