फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   102 people suffering from fever reached hospital

अलीगढ़ः बुखार से पीड़ित 102 लोग पहुंचे अस्पताल

Fri, 17 Sep 2021 08:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
102 people suffering from fever reached hospital
कोरोना कहर के बाद डेंगू और बुखार से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में सोमवार को बुखार के 102 मरीज उपचार कराने पहुंचे। निजी चिकित्सालय में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डेंगू मरीजों के घरों के आसपास लार्वा रोधी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

मथुरा, फिरोजाबाद सहित आसपास के जनपदों में डेंगू, बुखार एवं स्क्रब टाइफस आदि का प्रकोप है। इसे देखते हुए जनपद में भी सावधानी बरती जा रही है। यहां अभी तक डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। कुछ का उपचार चल रहा है। बड़ी संख्या में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। सितंबर एवं अक्तूबर में सबसे अधिक डेंगू के मरीज मिलते हैं। पिछले साल जनपद में डेंगू के 441 मरीज मिले थे, जिसमें से 69 ग्रामीण क्षेत्र के थे। मलेरिया विभाग द्वारा इस साल डेंगू से पीड़ित 8 मरीजों के साथ ही पिछले साल के मरीजों के घर के आसपास लार्वा रोधी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि डेंगू से जनपद में एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले साल के रोगियों के घर के आसपास भी लार्वा रोधी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। सोमवार को सर सैयद नगर, जमालपुर, शाहजमाल, ऊपरकोट, पला साहिबाबाद एवं नौरंगाबाद में लार्वा रोधी का छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के अतिरिक्त जनपद के सीएचसी, यूपीएचसी एवं पीएचसी पर आए 102 बुखार रोगियों की रक्त पट्टिकाएं बनवाई गई है। शहरी क्षेत्र में दस टीम काम कर रही है। घरों में जाकर कूलर एवं जल पात्रों को भी चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed