{"_id":"5c5de04ebdec227390331e9e","slug":"101549656142-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
डाक विभाग के प्रधान डाकघर में संचालित विभाग के अस्पताल में दवाओं के खत्म होने के चलते धरने पर बैठे रिटायर्ड कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिन के अंदर दवाओं की पूर्ति करने की मांग को नहीं माना गया तो धरना अनिश्चितकालीन रूप ले सकता है।
पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेसी शर्मा ने बताया कि लंबे समय से हार्ट, शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। जब भी दवा लेने जाते हैं। दवा का स्टाक नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। दरअसल, पोस्टल डिस्पेंसरी को सीचीएचएस में एक जनवरी से परिवर्तित किया जाना था। यह परिवर्तन तो हुआ नहीं, उल्टा उन्होंने लोकल लेवल पर दवाओं की खरीद बंद कर दी।
इधर, पोस्टर डिस्पेंसरी पर तैनात सीएमओ डॉ. नताशा ने बताया कि लोकल स्तर पर क्रिविड फार्मा स्यूटिकल्स, अलीगढ़ को दवा सप्लाई का टेंडर दिया गया था। पिछले कुछ समय कंपनी का भुगतान नहीं हो पाया। इसके बाद से उन्होंने दवाओं की सप्लाई बंद कर दी। अब जबकि विभाग ने कंपनी का भुगतान कर दिया है। इसके बाद भी दवाओं की सप्लाई नहीं की जा रही है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।