फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गोंडा ब्लाक प्रमुख की हुई कोर्ट में पेशी

गोंडा ब्लाक प्रमुख की हुई कोर्ट में पेशी

Fri, 24 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोंडा ब्लाक प्रमुख की हुई कोर्ट में पेशी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की बन्नादेवी पुलिस द्वारा अवैध हथियारों संग गिरफ्तार किए गए गोंडा ब्लाक प्रमुख व उनके दो साथियों की गुरुवार को दीवानी न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान अदालत में उनके खिलाफ दाखिल किए गए रिमांड वारंट में धाराओं में संशोधन पुलिस स्तर से किया गया। नए वारंट के साथ फिर सभी को जेल भेजा गया।

पिछले सप्ताह पुलिस ने जिला अस्पताल से गोंडा ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह व उनके साथियों की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उनसे ऐसे असलहे बरामद किए थे, जिनके लाइसेंस किसी अन्य के नाम हैं।
विज्ञापन


इस पर उस समय पुलिस ने प्रदीप व उनके साथियों के अलावा लाइसेंसधारकों पर भी एक ही धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया, जबकि नियमत: जिन पर लाइसेंस पकड़े गए थे, उन पर अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में रिमांड के समय पुलिस की यह गलती सामने आई। हालांकि यह भूलवश हुआ था। इस पर विवेचक स्तर से भूल सुधार को आवेदन किया गया।

इस सुधार के लिए अदालत ने गुरुवार की तारीख नियत कर गोंडा प्रमुख व उनके दो साथियों को तलब किया। जहां संशोधित रिमांड वारंट विवेचक स्तर से बनवाया गया और फिर वापस तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed