{"_id":"5a19d3594f1c1b156b8b8470","slug":"101511641945-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में गायक सोनू निगम के खिलाफ याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में गायक सोनू निगम के खिलाफ याचिका दायर
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक सोनू निगम के खिलाफ याचिका दायर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम के खिलाफ स्थानीय न्यायालय में याचिका दायर कर मुकदमा चलाने का अनुरोध किया गया है। योग शिक्षिका राफिया नाज के खिलाफ फतवा देने वाले को सुपारी किलर जैसी सजा देने के उनके बयान पर याचिका में एतराज जताया गया है।
समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम हुसैन की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने पांच दिसंबर को सुनवाई की तारीख नियत की है।
सीजेएम की कोर्ट ने अधिवक्ता अशोक कुमार यादव के पक्ष को सुनने के बाद सोनू निगम के खिलाफ परिवाद दर्ज करने और वादी चौधरी इफराहीम हुसैन के बयान दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इफराहीम हुसैन ने बताया कि झारखंड की योग शिक्षिका राफिया नाज को लेकर धर्मगुरु ने फतवा दिया था।
विज्ञापन
फतवे में राफिया का लड़कों के साथ योग करने को नाजायज बताया गया था। इसके विरोध में गायक सोनू निगम ने फतवे देने वाले को सुपारी किलर जैसी सजा मिलनी चाहिए। इफराहीम ने कहा कि अगर सोनू के बयान से प्रेरित होकर कोई व्यक्ति मौलाना की हत्या कर देता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।