फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तपती रेत के मैदान पर सब्र का इम्तिहान

तपती रेत के मैदान पर सब्र का इम्तिहान

Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
तपती रेत के मैदान पर सब्र का इम्तिहान
तपती रेत के मैदान पर सब्र का इम्तहान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मुहर्रम की आठ तारीख को करबला की सरजमीं पर नबीए-ए-इस्लाम के घराने के लिए पानी बंद कर दिया गया था। नहर-ए-फरात पर हजारों सिपाहियों का पहरा लगा था। इमाम हुसैन के खेमों में पानी की एक बूंद भी नहीं थी। तपती हुई रेत का मैदान था। गर्मी का महीना था और प्यास की शिद्दत थी। छोटे-छोटे बच्चे प्यासे थे, मगर कोई नहीं था जो प्यास से टूटे, सभी जानते थे कि अल्लाह हमारा इम्तिहान ले रहा है और हम दे रहे हैं।

ज़ुल्म की इंतहा तो यह थी की छह महीने के अली असगर के लिए इमाम हुसैन ने दो बूंद पानी मांगा तो पानी के बदले यजीदियों ने उनकी गर्दन पर तीर मारकर उसे छेद दिया। यह दुनिया का अकेला बच्चा था, जो गले पर तीर खाकर मुस्कुराया था। यह मुस्कराहट ही दहशतगर्दी की शिकस्त का एलान हो गया। इस पर सैयद मेहंदी रिजवी कहते हैं कि ‘बच्चे ने मुस्कुरा के बताया जहान को, रोती जमीन सर पे झुके आसमान को, मारा रसूल जादे को भूख और प्यास में, हंस हंस उजाड़ा फातिमा के गुलस्तिान को।
विज्ञापन


अलम का जुलूस निकला
अलीगढ़। इमामबाड़ा अख्तर रजा सैयदबाड़ा बाबरी मंडी में मजलिस के बाद आठवीं मुहर्रम का अलम जुलूस निकला, जो परंपरागत रास्तों से होते हुए इमामबाड़ा अख्तर रजा पर समाप्त हुआ। जुलूस में लोगों ने मातम किया। नोहा पढ़ा। फूल चौक इमामबाड़ा से परवेज अख्तर व बॉबी भाई ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। जुलूस में करबला मुतवल्ली मुख्तार जैदी, रजा हुसैन, तारे, गुलरेज, बुद्घन, अतहर अब्बास आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली, एसओ देहलीगेट ने संभाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो रही मजलिस
चांद की तारीख जगह समय
नौ मुहर्रम तक नेशनल कॉलोनी सुबह आठ बजे
नौ मुहर्रम तक इमामबाड़ा फूल चौराहा सुबह 11 बजे
नौ मुहर्रम तक अकबर मार्केट दोधपुर दोपहर दो बजे
नौ मुहर्रम तक बैतुल सलात एएमयू शाम 4:15 बजे
नौ मुहर्रम तक शमशाद मार्केट 4:30 बजे
नौ मुहर्रम तक भमोला क्रासिंग मगरिब नमाज बाद
नौ मुहर्रम तक हुसैनी मस्जिद जोहरा बाग मगरिब नमाज बाद
नौ मुहर्रम तक इमामबाड़ा नगला मल्लाह मगरिब नमाज बाद
नौ मुहर्रम तक इमामबाड़ा धौर्रामाफी मगरिब नमाज बाद
नौ मुहर्रम तक इमामबाड़ा केलानगर मगरिब नमाज बाद
दस मुहर्रम तक कोठी रानी दुल्हन रात आठ बजे
नौ मुहर्रम तक इमामबाड़ा अख्तर रजा रात आठ बजे
दस मुहर्रम इमामबाड़ा हुसैनिया जेहरा केलानगर रात नौ बजे
नौ मुहर्रम तक इमामबाड़ा भुजपुरा रात 8:30 बजे
नौ मुहर्रम तक इमामबाड़ा मोहम्मद हुसैन रात नौ बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed