फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वाट्सएप से ले सकेंगे हज की ट्रेनिंग

वाट्सएप से ले सकेंगे हज की ट्रेनिंग

Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
वाट्सएप से ले सकेंगे हज की ट्रेनिंग
अब वाट्सएप से लें हज की ट्रेनिंग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आजमीन-ए-हज को भी अब वर्चुअल दुनिया से जोड़ लिया गया है। उन्हें सऊदी अरब में हज के दौरान मुजल्फा में कब खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी होगी? शैतान को कंकड़ी कितने दिन मारनी होगी? इसकी ट्रेनिंग वाट्सएप से दी जा रही है।

इसके लिए महिला व पुरुष के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप एडमिन 12 साल से बगैर कोई फीस लिए हज यात्रियों की खिदमत कर रहे हैं। वाट्सएप पर लब्बैक हज सोसाइटी लेडीज व जेंट्स नाम से ग्रुप है।
विज्ञापन


इस बार जिले से तकरीबन 600 लोगों के हज पर जाने की उम्मीद है। महिला ग्रुप में 45 और पुरुष ग्रुप में 156 हज यात्री शामिल हैं। हर हज यात्री के कवर नंबर पर दो-तीन, पांच लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले बने इस ग्रुप में रोजाना औसतन 40 सवाल हज से संबंधित पूछे जा रहे हैं। ग्रुप एडमिन तौफीक अहमद खान का दावा है कि हज यात्रियों को लेकर देश में पहली बार वाट्सएप ग्रुप बना है।

एएमयू के अकाउंट विभाग में सेक्शन अफसर तौफीक अहमद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से मिलने वाली जानकारी फौरन ग्रुप में शेयर की जाती है।

वाइस रिकॉर्डिंग से हज यात्रियों के सवाल के जवाब दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के एयरपोर्ट से अरब में हज मुकम्मल तक के वीडियो शेयर किए जा चुके हैं।

वीडियो को कई हिस्सों में बांटकर हज यात्रियों को हज करने की जानकारी दी जा रही है। तौफीक अहमद ने बताया कि हज यात्रियों की खिदमत के लिए वह विदेश मंत्रालय की ओर से 2005 व 2011 में अरब जा चुके हैं।


उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को सहूलियत मुहैया कराकर सवाब (पुण्य) हासिल करना उनका मकसद है। तौफीक के मुताबिक इटावा के हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी जा रही है और अगले साल से रामपुर, मुरादाबाद व कानपुर के हज यात्रियों को वाट्सएप से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed