{"_id":"60fc69a48ebc3e58344459a0","slug":"10-thousand-ration-card-holders-can-be-cancellation-city-office-news-ali268946810","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः 10 हजार राशन कार्ड धारकों पर लटकी रद्दीकरण की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः 10 हजार राशन कार्ड धारकों पर लटकी रद्दीकरण की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 10 हजार राशन कार्ड धारकों पर रद्दीकरण की तलवार लटक गई है। जिला पूर्ति विभाग तीन माह से राशन न लेने वाले कार्ड धारकों को रद्द की सूची में डालने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी के निर्देशन में सत्यापन शुरू हो चुका है। जल्द ही राशन न लेने वालों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। अगर, वह राशन न लेने की इच्छा जाहिर करते हैं तो उनका कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।
पूर्ति विभाग को 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की ग्रामीण आबादी में से 79.56 प्रतिशत के राशन कार्ड बनाना अनिवार्य हैं। इनमें से 78 प्रतिशत के बनाए जा चुके हैं। वहीं, शहर में 64.43 प्रतिशत आबादी के कार्ड बनाना अनिवार्य है। इसमें से 63 प्रतिशत के बनाए जा चुके हैं। अब कुछ नए लोगों ने आवेदन किया है। उनको स्थान देने के लिए पुराने वाले ऐसे कार्ड धारकों को चिह्नित किया जा रहा है जो कि निष्क्त्रिस्य हो चुके हैं। बिना निष्क्रिय कार्डों को समाप्त किए नए पात्रों को स्थान देना संभव नहीं है। ऐसे में विभाग ने जिले के 10 हजार ऐसे कार्ड धारकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने तीन माह से अधिक से राशन नहीं लिया है। इनका सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। इसके जरिये यह पता लगाया जाएगा कि आखिर यह लोग राशन क्यों नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही फर्जी राशन कार्डों के संबंध में भी सत्यापन किया जा रहा है। डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने बताया कि कोई राशन कार्ड धारक तीन माह तक लगातार राशन नहीं उठाता है तो उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। उनके स्थान पर अन्य पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे।
50 क्विंटल राशन जिले के कोटेदारों पर पहुंचा है खराब, होगा वापस
अलीगढ़। जिला पूर्ति विभाग की ओर से कोटेदारों के माध्यम से राशन कार्डधारकों को बंटने के लिए भेजा गया राशन कई कोटेदारों के पास बेहद खराब गुणवत्ता का पहुंच गया है। इसके चलते कोटेदार परेशान हैं। कार्डधारकों से कई बार विवाद की स्थिति तक उत्पन्न हो जा रही है। इस समस्या को लेकर कोटेदारों ने पूर्ति विभाग में शिकायत की है। इसको लेकर जिला पूर्ति विभाग ने इस राशन का आकलन कराया है, जिसके मुताबिक करीब 50 क्विंटल राशन खराब होने की बात सामने आई है। खराब राशन के पीछे बारिश और सीलन को वजह बताया गया है। यह राशन एफसीआई के गोदामों से ही खराब आया है। इसलिए इसको वापस किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि एफसीआई से मिला खाद्यान खराब है। एफसीआई पहले एसएफसी (राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम) को राशन भेजता है। वहां से कोटेदार के पास राशन पहुंचता है। राशव वापसी की प्रक्रिया भी इसी प्रकार होगी। कोटेदार से राशन एसएफसी को पहुंचेगा। वहां से एफसीआई के पास पहुंचेगा। इसके बाद कोटेदारों को खराब राशन के बदले अच्छे राशन का आवंटन होगा।