फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10.46 lakh voters did not vote

UP Election 2022 : 10.46 लाख वोटरों ने नहीं किया मतदान

Fri, 18 Feb 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
10.46 lakh voters did not vote
जिले में 10 लाख 46 हजार मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान ही नहीं किया। अब कारण कोरोना का खौफ हो या फिर लोगों में नाराजगी। इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर पड़ा है। हालांकि, मतदान से पूर्व जिला प्रशासन की ओर तमाम जागरूकता कार्यक्रम कराए गए थे। सामाजिक संस्थाओं ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

10 फरवरी को जिले की सात विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था। कुल 62.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 27 लाख 65 हजार मतदाता हैं। इनमें 17 लाख 19 हजार मतदाताओं ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि 10 लाख 45 हजार 999 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। चुनावी जानकारों की मानें तो नाराजगी के चलते इस बार मतदान कम रहा। साथ ही, यह भी चर्चा है कि कोरोना के चलते भी लोग मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचे। गौरतलब हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 63.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल कॉलेजों में 121 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए गए थे। 162 ग्राम पंचायतों में क्रॉस कंट्री दौड़ भी कराई गई थी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मतदान बरौली में, कम अतरौली में
विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे ज्यादा जागरूक मतदाता बरौली के थे। बरौली में सबसे ज्यादा 64.07 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अतरौली में सबसे कम मतदान हुआ। यहां 59.95 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र कुल प्रतिशत
खैर 61.89
बरौली 64.07
अतरौली 59.95
छर्रा 62.59
कोल 61.92
शहर 63.72
इगलास 61.18
कुल मतदान 62.17 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed