{"_id":"0560d822-c56e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"alert-in-naxal-hit-districts-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले के बाद यूपी में नक्सल प्रभावित जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी अलर्ट में चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में कई कांग्रेसी नेताओं की मौत हो गई है। साथ ही कई घायल हैं। इसके बाद यूपी केनक्सली प्रभावित जिलों में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अरुण कुमार की ओर से यह निर्देश भेजे गए।
इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड से जुड़े इलाकों में तलाशी ली जाए और इन प्रदेशों से जुड़ी सीमा पर गश्त बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
किसी भी संदिग्ध को रोककर उससे पूछताछ की जाए। वह रविवार को इन जिलों की सुरक्षा को लेकर बैठक भी करेंगे।