{"_id":"75faf92dfe4a2790a94d73497268c960","slug":"al-qaeda-has-threatened-to-blow-up-the-airport-on-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकायदा ने नए साल पर एयरपोर्ट उड़ाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकायदा ने नए साल पर एयरपोर्ट उड़ाने की दी धमकी
अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन अलकायदा ने बाबतपुर एयरपोर्ट को नववर्ष पर उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की सभा से एक दिन पहले आई थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने चिट्ठी को दबाए रखा। आतंकी धमकी पर जिला पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन की ओर से भेजा गया धमकी भरा पत्र 19 दिसंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट अथारिटी को मिला था। पत्र में कहा गया था कि एक विमान से आरडीएक्स और इटली निर्मित राइफल वाराणसी में भेजी गई है। विस्फोटक और हथियार का इस्तेमाल वाराणसी में नरेंद्र मोदी की सभा या सारनाथ में बौद्ध मंदिर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में पूछने पर सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में चेतावनी दी गई है कि नववर्ष पर एयरपोर्ट उड़ाएंगे। पत्र की बाबत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि इसी प्रकार आतंकियों ने एयरपोर्ट को उड़ाने की 27 सितंबर को भी धमकी भरा पत्र भेजा था। इस पत्र में एयरपोर्ट को दो अक्तूबर को उड़ाने की धमकी दी गई थी।
दोनों पत्रों की राइटिंग मिलती-जुलती है, लिहाजा पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दोनों पत्र एक ही व्यक्ति ने भेजे हैं। फिर भी धमकी के मद्देनजर पुलिस ने होटल, धर्मशाला, सारनाथ समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्रीय खुफिया विभाग ने भी इस धमकी को गंभीरता से लिया है।