{"_id":"62263d784911551a7b0f664d","slug":"akhilesh-yadavs-exit-poll-on-up-election-2022-sp-chief-said-we-are-forming-the-government-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का अलग एग्जिट पोल : सपा प्रमुख ने आखिरी चरण की वोटिंग के लिए कही ये बड़ी बात, जानिए जीत के लिए क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का अलग एग्जिट पोल : सपा प्रमुख ने आखिरी चरण की वोटिंग के लिए कही ये बड़ी बात, जानिए जीत के लिए क्या बोले?
Tue, 08 Mar 2022 11:13 AM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:13 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया। इसी के साथ अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल की रिपोर्ट भी जारी कर दी। 11 अलग-अलग एजेंसियों की सर्वे में दावा किया गया है कि यूपी में फिर से योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने जा रहे हैं, सिर्फ एक एग्जिट पोल में सपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ सरकार बना सकते हैं। न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में ये दावे किए गए हैं। 11 अलग-अलग एजेंसियों की सर्वे में दावा किया गया है कि भाजपा गठबंधन को 210 से 326 सीटें मिल सकती हैं। सिर्फ एक एग्जिट पोल में सपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। जिस वक्त न्यूज चैनल ये सर्वे रिपोर्ट प्रसारित कर रहे थे, उसी वक्त समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपना अलग एग्जिट पोल जारी कर दिया।
उम्मीदों पर पानी फेर रहे न्यूज चैनलों के सर्वे के उलट सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार बनाने का दावा किया। अखिलेश ने लिखा, 'सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार। हम सरकार बना रहे हैं।'
न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में क्या कहा गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदों पर पानी फेर रहे न्यूज चैनलों के सर्वे के उलट सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार बनाने का दावा किया। अखिलेश ने लिखा, 'सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार। हम सरकार बना रहे हैं।'
विज्ञापन
न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में क्या कहा गया?
विज्ञापन