फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh Yadav performed funeral of SP Patron Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav Death: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

Tue, 11 Oct 2022 05:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 11 Oct 2022 05:25 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। सोमवार शाम को ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास इटावा के सैफई पहुंच गया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav performed funeral of SP Patron Mulayam Singh Yadav
नेता जी को अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि - फोटो : ANI

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। सोमवार शाम को ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास इटावा के सैफई पहुंच गया। वहां कल शाम से उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था।
विज्ञापन


यहां पढ़ें- Mulayam Singh Funeral Live: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम सैफई जाकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंगलवार सुबह भी सीएम योगी सैफई पहुंच गए। उनके अलावा प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी पहुंच गए। उन्होंने अखिलेश यादव के हाथों को अपने हाथ में लेकर उन्हें सांत्वना दी।


इनके अलावा सपा सांसद जया प्रदा, अभिनेता अभिषेक बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, सुब्रत राय सहारा, भाजपा सांसद वरुण गांधी, राजनेता शरद यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व योग गुरु बाबा रामदेव ने भी समाजवादी नेता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा सांसद वरुण गांधी अखिलेश के गले लगकर रोए।

मैनपुरी और इटावा जिलों के लोगों का जनसैलाब कल से उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ रहा है। इस दौरान 'मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद', 'नेता जी अमर रहें' के नारों से सैफई गूंज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed