फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh Yadav Defends Mosque Meeting Amid BJP Criticism We Respect All Religions BJP counter-attack

मस्जिद में सपा की बैठक: 'उनका हथियार ही धर्म', अखिलेश के इस बयान पर डिप्टी CM बोले- वे समाजवादी नहीं, नमाजवादी

Wed, 23 Jul 2025 11:42 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 11:42 AM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर एक बैठक के लिए मस्जिद का इस्तेमाल करने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। पाठक ने अखिलेश यादव को 'समाजवादी' न कहकर 'नमाजवादी' कहा। पाठक ने कहा कि वो हमेशा नमाजवादी बने रहते हैं।  

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Defends Mosque Meeting Amid BJP Criticism We Respect All Religions BJP counter-attack
अखिलेश यादव पर मस्जिद में बैठक करने का आरोप - फोटो : X @MPDharmendraYdv

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के दिल्ली में संसद भवन के पास स्थित मस्जिद में कथित तौर पर बैठक करने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि अखिलेश ने मस्जिद को सपा का दफ्तर बना दिया, जिसपर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया ने जवाब दिया है। अखिलेश यादव के जवाब पर यूपी की डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


दिल्ली में संसद मार्ग स्थित एक मस्जिद के अंदर कथित तौर पर हुई बैठक पर अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि आस्था जोड़ती है और जो आस्था जोड़ने का काम करती है हम उसके साथ हैं। भाजपा को यही तकलीफ है कि कोई जुड़े नहीं। भाजपा लोगों में दूरियां देखना चाहती है।
विज्ञापन


भाजपा चाहती है कि लोग एकजुट न होकर बंटे रहें। हमारी सभी धर्मों में आस्था है। भाजपा को तकलीफ है तो हम क्या करें। भाजपा को आप सब जानते हैं, भाजपा का हथियार ही धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर मस्जिद के अंदर बैठक करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि "क्या अब हमें मंदिर और मस्जिद जाने के लिए भाजपा से लाइसेंस लेना होगा?..."

आपको बता दें कि बीते दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संसद भवन के पास वाली मस्जिद में सपा सांसदों के साथ बैठे थे, जैसे ही उनकी फोटो सामने आई, इस पर भाजपा ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश ने इस मस्जिद को समाजवादी पार्टी कार्यालय बना दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। 
 

वो हमेशा नमाजवादी बने रहते हैं: पाठक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर एक बैठक के लिए मस्जिद का इस्तेमाल करने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख और समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान का उल्लंघन करते हैं। भारतीय संविधान कहता है कि हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धार्मिक स्थलों का उपयोग नहीं कर सकते। उन्हें संविधान में विश्वास नहीं है। पाठक ने अखिलेश यादव को 'समाजवादी' न कहकर 'नमाजवादी' कहा। पाठक ने कहा कि वो हमेशा नमाजवादी बने रहते हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सपा सत्ता में आती है, तो राज्य में दंगे और हत्याएं बढ़ जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed