फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh showers gifts on noida but from a safe distance

अंधविश्वास के डर से तो नोएडा नहीं आए अखिलेश?

Wed, 03 Apr 2013 12:34 AM IST
नोएडा/ब्यूरो
नोएडा/ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
akhilesh showers gifts on noida but from a safe distance

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले की तेरह परियोजनाओं को मंगलवार को शुरू किया।

विज्ञापन


इनमें से आठ नोएडा और पांच ग्रेटर नोएडा व यमुना से जुड़ी हैं।

ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक की इन परियोजनाओं का श्रीगणेश करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिले में कदम नहीं रखा, बल्कि लखनऊ से ही शिलान्यास और उद्घाटन कर दिया।

यह विषय सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा। इन चर्चाओं में कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही थीं।
akhilesh yadav
विज्ञापन














उसमें से एक यह मिथ्या भी शामिल है कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा आता है, सत्ता उससे दूर चली जाती है। वह चाहे वीर बहादुर सिंह का कार्यकाल हो या मुलायम सिंह का पुराना कार्यकाल रहा हो या फिर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में कदम रखने के बाद हुए चुनाव में दोबारा सत्ता हाथ नहीं लगी या सत्ता पर खतरा रहा। यही वजह रही कि पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने नोएडा आने से दूरी बनाए रखी। शायद मौजूदा मुख्यमंत्री के दिमाग में भी यही पूर्वाग्रह बन गया है।

वहीं, कुछ लोगों का अनुमान है कि यहां आने जाने और कार्यक्रम के आयोजन में लगने वाले भारी भरकम खर्च को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है। जैसा कि लैपटॉप और कन्या वितरण धन बांटने के लिए कार्यक्रमों के नाम पर बड़ी धनराशि बर्बाद होने का मामला उठ चुका है।


हालांकि सपा के महानगर प्रवक्ता राघवेंद्र दूबे भी मान रहे हैं कि अगर मुख्यमंत्री यहां आकर इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते तो सरकार को लेकर जनता में और अच्छा संदेश जाता। हालांकि सरकार का मुख्य मकसद है कि जनता का कल्याण होना और वह इन परियोजनाओं से जाएगा।

वहीं, सभी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन का शिलापट लगाने के लिए मौके पर काम शुरू हो गया है। सेक्टर 39 स्थित जिला चिकित्सालय, सेक्टर 18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग सहित अन्य परियोजनाओं का शिलापट लगाने का काम मौके पर दिखा। वहीं, सेक्टर 123 स्थित एसटीपी का उद्घाटन कर दिया गया। बहुत जल्द यहां से सीवरेज का ट्रीटमेंट भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed