फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh scraps maya decision

अखिलेश ने पलटा माया का एक और फैसला

Wed, 08 May 2013 01:27 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
akhilesh scraps maya decision

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी आपरेटरों को डबलडेकर चलाने संबंधी पिछली बसपा सरकार के फैसले को रद कर दिया गया।

विज्ञापन


सरकार ने निजी क्षेत्र के मार्गों पर प्राइवेट आपरेटरों के जरिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई नीति बनाने का फैसला किया है।

मंगलवार को प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्ष 2008 में जारी अधिसूचना पर विचार हुआ। पता चला कि प्रदेश में 90.87 प्रतिशत मार्ग निजी क्षेत्र में उपलब्ध हैं लेकिन प्राइवेट आपरेटर इसमें पर्याप्त रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्रिपरिषद ने परिवहन निगम को निर्देशित किया है कि  वह इस बिंदु का परीक्षण कर प्रभावी नीति तैयार करे ताकि प्राइवेट आपरेटरों को निजी क्षेत्र के लिए उपलब्ध मार्गों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना लाभदायक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ मंत्रिपरिषद ने मायावती सरकार के समय मार्च 2008 में जारी अधिसूचना को वापस लेने का फैसला किया। इस अधिसूचना के अंतर्गत 460 मार्गों पर निजी आपरेटरों को भी अपनी डबलडेकर चलाने की अनुमति दी गई थी।


मंत्रिपरिषद ने इस अधिसचना को वापस लेते हुए मोटरयान अधिनियम-1988 की धारा-102 के  अंतर्गत तय प्रक्रिया केअनुसार कार्यवाही कर संबंधित मार्गों को अधिसूचना के पूर्व की स्थिति में लाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed