{"_id":"53a679e3ef532b3b722affa9ccab51ad","slug":"akhilesh-laptop-creates-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैसा लैपटॉप दिया है सर, दो दिन में ही खराब हो गया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कैसा लैपटॉप दिया है सर, दो दिन में ही खराब हो गया'
सहारनपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘यह कैसा लैपटॉप दिया है सर...न तो इसकी विंडो चल रही है और न ही इसके प्रोसेसर में दम है...दो दिन में ही यह खराब हो गया है...आगे भी इसका यही हाल रहेगा क्या?’
विज्ञापन
शासन की ओर से बांटे गए लैपटॉप के लिए शहर में कोर्ट रोड पर बने अधिकृत सर्विस सेंटर में मौजूद सर्विस ट्रेनर के सामने यह सवाल सहारनपुर के बड़तला यादगार निवासी अंशुल गर्ग ने किया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर वह सेंटर पहुंचा और झल्लाते हुए लैपटॉप देकर उसमें आ रही समस्याएं बताईं और फिर पूछा कब तक ठीक होगा। जवाब मिला- कम से कम तीन दिन लगेंगे। यह समस्या अकेले अंशुल के लैपटॉप की नहीं है।
विज्ञापन
जनमंच सभागार में बांटे गए लैपटॉप लेने के बाद छात्र-छात्राएं गदगद हुए, लेकिन इनमें कई के लिए तब परेशानी खड़ी हो गई जब घर ले जाने के बाद न तो विंडो चली और न ही उम्मीद के मुताबिक प्रोसेसर की स्पीड मिली।
पढ़ें:- अखिलेश के लैपटॉप उठा ले गए बदमाश!
सहारनपुर तहसील के लिए बनाए गए सर्विस सेंटर पर तीन दिन में 60 से अधिक लैपटॉप ठीक होने के लिए पहुंचे हैं। अन्य तहसीलों को मिलाकर अब तक करीब 180 लैपटॉप ऐसे मिले हैं जिनमें कोई न कोई परेशानी है।
सर्विस सेंटर पर लैपटॉप लेकर आए प्रदीप, शबाना, शोएब, अतुल आदि ने बताया कि पार्टिशन करते समय विंडो करप्ट हो रही है। प्रोसेसर की स्पीड बहुत कम है। उन्हें बताया तो यह गया था कि ड्यूल कोर प्रोसेसर मिलेगा, लेकिन इसमें तो एमएडी ही है।
पार्टिशन में हो रही ज्यादा परेशानी
शहर के सर्विस सेंटर पर जब लैपटॉप के हालात की जानकारी ली गई तो विशेषज्ञ ने बताया कि पार्टिशन के चक्कर में ज्यादातर विंडो खराब हुई हैं। दरअसल, इसमें पार्टिशन नहीं हो सकता। अब यहां लैपटॉप लाने वालों को सलाह दी जा रही है कि वे पार्टिशन के चक्कर में न पड़ें। इसमें इंस्टाल्ड विंडो सेवन होम बेसिक को ही उसी स्थिति में प्रयोग करते रहें।
अनाड़ीपन में भी खराब हो रहे
सर्विस सेंटर के विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ युवाओं ने पहली बार लैपटॉप प्रयोग किया है। उन्हें अभी इसका पूरा ज्ञान नहीं है। वे गलत ढंग से ऑपरेट कर रहे हैं। इस चक्कर में भी लैपटॉप खराब हो रहे हैं। इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।