{"_id":"d8e21538-e0f0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-appeal-for-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की मदद के लिए खुलकर दान दें: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की मदद के लिए खुलकर दान दें: अखिलेश
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तराखंड की सहायता के लिए लोगों द्वारा दान की जा रही संपूर्ण धनराशि शीघ्र वहां की सरकार को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में उत्तराखंड को अधिक से अधिक सहायता की आवश्यकता है। उत्तराखंड की मदद के लिए लोग खुलकर दान दें।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के कुलपति डॉ. वीसी गुप्ता ने शनिवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 1.1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन
केजीएमयू के डॉक्टरों तथा अन्य कर्मचारियों की ओर से यह धनराशि अपने दो दिन के वेतन के दान से एकत्र की गई है। सरकार के 120 मंत्रियों/विधायकों ने 71.50 लाख रुपये राहत कोष में दान किए हैं।
विज्ञापन