{"_id":"5b9cb09f867a557f6249fcca","slug":"youtuber-navneet-pathak-makes-funny-videos-chu-chu-ke-funs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं आगरा के छोरे, ‘चूचू के फन्स’ देख छूट रही लोगों की हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं आगरा के छोरे, ‘चूचू के फन्स’ देख छूट रही लोगों की हंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
यू-ट्यूबर नवनीत, रोहित और सुनील
यू-ट्यूब पर ताजनगरी के तीन युवकों ने धमाल मचा रखा है। इन युवकों के फनी वीडियो खूब देख जा रहे हैं। दो साल में यू-ट्यूब पर 42 वाइन बना चुके इन युवकों के नाम नवनीत पाठक, रोहित कुमार और सुनील यादव हैं।
शादियों में वीडियो बनाने वाले 21 साल के नवनीत ने अपने दो साथियों के साथ वीडियो बनाने की शुरुआत की। ट्रांस यमुना के रहने वाले नवनीत का ‘चूचू के फन्स’ चैनल इन दिनों देश के साथ-साथ दुनिया के हिंदीभाषी युवाओं की पसंद बन चुका है।
फेसबुक पेज पर ‘चूचू के फन्स’ के अंतर्गत बनीं 42 वाइन को अभी तक दस करोड़ पचास लाख लोग देख चुके हैं। यू ट्यूब पर पांच करोड़ पचास लाख लोगों ने अभी तक उनकी सभी वाइन देखी हैं। उनके अभी तक 6.36 लाख सब्सक्राइबर भी बन चुके हैं।

Trending Videos
स्कूल बंक कर बनाए वीडियो
आगरा पब्लिक स्कूल में पढ़े नवनीत ने कई बार स्कूल बंक कर वाइन बनाईं। इस कारण स्कूल में उनकी पिटाई भी हुई। यू ट्यूब चैनल के लिए वाइन बनाने में नवनीत का साथ रोहित कुमार और सुनील यादव भी देते हैं।
नवनीत पाठक की अब तक सबसे ज्यादा जो वीडियो देखा गया है, वो स्कूल ‘स्कूल की यादें’ है। 10 मिनट के इस वीडियो को अब तक एक करोड़ तीस लाख बार देखा जा चुका है। इसके अलावा भी उनके कई वीडियो है, जो खूब देख जा रहे हैं।
यू-ट्यूबर नवनीत पाठक का कहना है कि उनका मकसद यू ट्यूब की दुनिया में बनने वालीं वाइन का बेताज बादशाह बनना है। इस मुकाम को वो हासिल करके रहेंगे। वहीं बेटे की कामयाबी पर उनके मां-बाप भी बेहद खुश हैं।

बेटे पर गर्व
नवनीत पाठक के पिता मोहन सिंह पाठक और मां संजू पाठक का कहना है कि नवनीत को बचपन से ही वीडियोग्राफी करने का शौक था। पढ़ाई में सिर्फ उतना ही मन लगता था, जितने में क्लास पास हो जाए। आज हमें इस बात का फख्र होता है कि हमारा बेटा यू ट्यूब पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
नवनीत पाठक के साथ काम करने वाले रोहित कुमार और सुनील यादव का कहना है कि हम तीनों मिलकर पहले खुद ही स्क्रिप्ट तैयार करते हैं। इसके बाद स्टोरी के हिसाब से लोकेशन तय करते हैं। कई बार वाइन्स बनाने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। इसके बाद भी हम अपनी वाइन बनाकर ही दम लेते हैं।