फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youtuber navneet pathak makes funny videos chu chu ke funs

यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं आगरा के छोरे, ‘चूचू के फन्स’ देख छूट रही लोगों की हंसी

Sat, 15 Sep 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 15 Sep 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
youtuber navneet pathak makes funny videos chu chu ke funs
यू-ट्यूबर नवनीत, रोहित और सुनील
यू-ट्यूब पर ताजनगरी के तीन युवकों ने धमाल मचा रखा है। इन युवकों के फनी वीडियो खूब देख जा रहे हैं। दो साल में यू-ट्यूब पर 42 वाइन बना चुके इन युवकों के नाम नवनीत पाठक, रोहित कुमार और सुनील यादव हैं। 
विज्ञापन


शादियों में वीडियो बनाने वाले 21 साल के नवनीत ने अपने दो साथियों के साथ वीडियो बनाने की शुरुआत की। ट्रांस यमुना के रहने वाले नवनीत का ‘चूचू के फन्स’ चैनल इन दिनों देश के साथ-साथ दुनिया के हिंदीभाषी युवाओं की पसंद बन चुका है। 
विज्ञापन


फेसबुक पेज पर ‘चूचू के फन्स’ के अंतर्गत बनीं 42 वाइन को अभी तक दस करोड़ पचास लाख लोग देख चुके हैं। यू ट्यूब पर पांच करोड़ पचास लाख लोगों ने अभी तक उनकी सभी वाइन देखी हैं। उनके अभी तक 6.36 लाख सब्सक्राइबर भी बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बंक कर बनाए वीडियो

आगरा पब्लिक स्कूल में पढ़े नवनीत ने कई बार स्कूल बंक कर वाइन बनाईं। इस कारण स्कूल में उनकी पिटाई भी हुई। यू ट्यूब चैनल के लिए वाइन बनाने में नवनीत का साथ रोहित कुमार और सुनील यादव भी देते हैं।  

नवनीत पाठक की अब तक सबसे ज्यादा जो वीडियो देखा गया है, वो स्कूल  ‘स्कूल की यादें’ है। 10 मिनट के इस वीडियो को अब तक एक करोड़ तीस लाख बार देखा जा चुका है। इसके अलावा भी उनके कई वीडियो है, जो खूब देख जा रहे हैं। 

यू-ट्यूबर नवनीत पाठक का कहना है कि उनका मकसद यू ट्यूब की दुनिया में बनने वालीं वाइन का बेताज बादशाह बनना है। इस मुकाम को वो हासिल करके रहेंगे। वहीं बेटे की कामयाबी पर उनके मां-बाप भी बेहद खुश हैं। 

बेटे पर गर्व

नवनीत पाठक के पिता मोहन सिंह पाठक और मां संजू पाठक का कहना है कि नवनीत को बचपन से ही वीडियोग्राफी करने का शौक था। पढ़ाई में सिर्फ उतना ही मन लगता था, जितने में क्लास पास हो जाए। आज हमें इस बात का फख्र होता है कि हमारा बेटा यू ट्यूब पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

नवनीत पाठक के साथ काम करने वाले रोहित कुमार और सुनील यादव का कहना है कि हम तीनों मिलकर पहले खुद ही स्क्रिप्ट तैयार करते हैं। इसके बाद स्टोरी के हिसाब से लोकेशन तय करते हैं। कई बार वाइन्स बनाने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। इसके बाद भी हम अपनी वाइन बनाकर ही दम लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed