{"_id":"6a892c6348be512bc40a5236","slug":"youth-missing-after-being-taken-to-gujarat-for-job-fir-registered-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त लौटा पर कुनाल नहीं आया: नौकरी के लिए गया था गुजरात, मां को इस बात का डर; पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त लौटा पर कुनाल नहीं आया: नौकरी के लिए गया था गुजरात, मां को इस बात का डर; पुलिस से लगाई गुहार
Sat, 22 Aug 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:28 AM IST
सार
आगरा में नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्त के साथ गुजरात गया कुनाल अचानक लापता हो गया, जबकि उसका दोस्त अकेले गांव लौट आया। परिवार को उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी दिलाने की बात कहकर कुनाल को गुजरात ले जाने वाला उसका दोस्त अकेले गांव लौट आया। पूछताछ में स्पष्ट जवाब न देने पर पीड़ित मां ने बेटे को बेच देने या उसकी हत्या कर देने की आशंका जताते हुए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है।
मामला थाना एकता क्षेत्र की नई आबादी सैमरी का ताल इलाके का है। आशा देवी के मुताबिक, करन ने कुनाल को गुजरात में काम दिलाने की बात कही थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में कुनाल का परिवार से संपर्क टूट गया। सात जुलाई को करन अकेला गांव लौटा। परिजनों ने कुनाल के बारे में पूछा तो उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
परिजन को जानकारी मिली कि कुनाल ने गुजरात के हिम्मतनगर थाना क्षेत्र में एक दुकान पर काम किया था। इसके बाद वह कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से गुजरात तक उसकी तलाश कराई, लेकिन हर कोशिश बेनतीजा रही।
विज्ञापन
आशा देवी ने 20 जुलाई को अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया था। अब उनकी तहरीर पर बृहस्पतिवार को थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज की है।
मां ने आशंका जताई है कि बेटे को कहीं बेच दिया गया हो सकता है अथवा उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस की ओर से करन से पूछताछ के साथ हिम्मतनगर में उसके ठिकाने और दुकान की जानकारी जुटाई जा रही है। मां की निगाहें अब भी दरवाजे पर टिकी हैं और हर दस्तक पर उन्हें लगता है कि शायद उनका कुनाल लौट आया है।