फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies under suspicious circumstances after drinking alcohol in Bajhera

बझेरा में शराब पीने के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances after drinking alcohol in Bajhera
मृतक दीवान सिंह का फाइल फोटो - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। यमुना तलहटी के एक गांव में सोमवार रात एक युवक की शराब पीने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक और मृत युवक की पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामला थाना नगला सिंघी के गांव बझेरा का है। गांव निवासी दीवान सिंह (40) पुत्र ग्यासीराम लिंटर डालने का काम करता था। सोमवार शाम दीवान सिंह का फूफा फिरोजाबाद के थाना बसई मुहम्मदपुर अंतर्गत गांव नगला चूरा निवासी राजू उसे घर से बुलाकर ले गया था। इससे पूर्व गांव के दो युवकों के साथ दीवान सिंह ने शराब पी थी।
विज्ञापन

रात में राजू ने उसके साथ घर में फिर से शराब पी। कुछ ही देर बाद दीवान सिंह की मौत हो गई। दीवान सिंह के शव को देखकर पत्नी रोने लगी। चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गांव के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शक के आधार पर पुलिस ने दीवान सिंह की पत्नी को हिरासत में लिया है। दीवान सिंह के चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी लीलावती (16) रूबी (14), करिश्मा (12) और गुंजन (नौ) और दो बेटे रामौतार (7) एवं शिवम (4) है।

दादा-दादी के पास सो रहे सो रहे बच्चे
दीवान सिंह पत्नी बच्चों के साथ ठार पर रहता था और वहीं उसके पिता ग्यासीराम व मां रामादेवी गांव स्थित मकान पर रहते हैं। सोमवार को भी दीवान सिंह के सभी बच्चे दादा-दादी के साथ गांव वाले घर में सो रहे थे। वहीं ठार पर घर में गुड्डी देवी अकेली थी। बेटी लीलावती का कहना है कि उनकी मां रोते हुए चिल्ला रही थी तब घर छत से उसने तीन आदमियों को भागते हुए देखा था। दीवान सिंह की मां रामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक की मौत संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed