फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth cheated of 11 lakh in name of getting him recruited in army In Firozabad

वर्दी मिली न पैसा लौटा: सेना में भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की ठगी, मांगने पर दे रहा धमकी

Sun, 11 Aug 2024 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 09:35 PM IST
सार

सुहागमगरी में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर युवक से 11 लाख की ठगी की गई। पैसा वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
youth cheated of 11 lakh in name of getting him recruited in army In Firozabad
सेना में भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक से सेना में भर्ती कराने के नाम पर दो से तीन बार में 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद कई बार रुपये मांगने पर महज 50 हजार रुपये वापस किए। तब पुन: रुपये मांगे गए तो धमकी देते हुए इंकार कर दिया। बाद में कहा कि पुलिस भर्ती आने वाली है इसमें भर्ती हो जाएगी, लेकिन पांच लाख रुपये का खर्चा आएगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।

विज्ञापन


घटना खैरगढ़ थाना क्षेत्र के नया बांस गांव की है। गांव निवासी कोमल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि टूंडला क्षेत्र निवासी युवक ने दो साल पहले पुत्र राहुल को सेना में भर्ती कराने की बात कहकर दो से तीन बार में 11 लाख रुपये ले लिए थे। सेना की कई भर्ती निकल गईं, लेकिन उसने कोई काम नहीं कराया। 
विज्ञापन


कई बार फोन कर रुपये वापस मांगे तो उसने पूरी गारंटी ली। इसके बाद भर्ती कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये वापस कर दिए। पुन: बाकी के रुपये मांगने पर देने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित 22 मार्च को उससे अपने रुपये मांगने गया तो उसने कहा कि पुलिस की भर्ती आने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पांच लाख रुपये और लगेंगे। सीधी भर्ती करा दूंगा। जब पीड़ित ने कहा कि वह भर्ती नहीं कराना चाहता। उसके रुपये वापस कर दो तो उसने गाली-गलौज कर पीटकर भगा दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि ठगी के मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed