फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth brutally murdered in etah got knife and clutch wire of bike

Etah: युवक की बेरहमी से हत्या, पास मिला चाकू और बाइक का क्लच वायर

Tue, 14 Jun 2022 05:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 05:07 PM IST
सार

जलेसर कस्बे में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसकी लाश सड़क पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से चाकू और बाइक का क्लच वायर बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Youth brutally murdered in etah got knife and clutch wire of bike
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा के जलेसर कस्बा के मोहल्ला अकबरपुर हवेली निवासी 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। वह सोमवार देर शाम घर से कस्बे के एक विवाह स्थल में कार्य करने की बात कहकर निकला था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर अकबरपुर हवेली निवासी अरविंद ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भांजा बंटी जन्म से यहीं रहता था, जबकि उसके माता-पिता हाथरस जनपद के खंदईगढ़ी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बंटी बिजली का कार्य करता था। सोमवार की शाम वह कस्बे के एक विवाह स्थल में बिजली संबंधी कार्य करने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक वापस न आने पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गढ़ी चौराहा से कुछ दूरी पर सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। किसी ने अरविंद की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं शव के पास चाकू और बाइक का क्लच वायर मिला है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह सहित सीओ इरफान नासिर खान मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने

युवक की हत्या की सूचना पर डॉग स्क्वायड सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम द्वारा घटना स्थल से नमूने लिए गए। वहीं मामले को लेकर अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा को रखता था साथ

मृतक के मामा अरविंद ने बताया कि बंटी एक विधवा महिला को अपने साथ लगभग 10 वर्षों से रख रहा था। उसकी बेटी की शादी भी वह कर चुका है। 

जांच कर रही पुलिस 

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। डॉग स्क्वायड सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पड़ताल की है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed