{"_id":"66a6732bac1af3a5dd031c6b","slug":"youth-beaten-up-by-her-family-members-for-talking-to-his-girlfriend-even-after-marriage-in-agra-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में पागल युवक: कर बैठा ऐसी गलती, गांवभर के सामने झेलनी पड़ी जिल्लत; सुनकर हिल जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में पागल युवक: कर बैठा ऐसी गलती, गांवभर के सामने झेलनी पड़ी जिल्लत; सुनकर हिल जाएंगे
Sun, 28 Jul 2024 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:34 PM IST
सार
युवक शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में पागल था। पता चला तो प्रेमिका के घरवालों ने उसे घर बुलाया। इसके बाद जमकर पीटा। गांव भर में घुमाया। बेटी के ससुराल ले जाकर भी पीटा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक को घर बुलाकर पीटा गया। इसके बाद हाथ बांधकर गांव में घुमाया। कार में अगवा करके कन्नौज ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की गई। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पता चलने पर आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने उसे 30 घंटे में बरामद किया। आरोपियों में एक फौजी भी शामिल है। युवक गांव की एक युवती से उसकी शादी के बाद भी बातें करता था।
विज्ञापन
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव अरसेना की है। गांव निवासी अंकित की दोस्ती पांच साल पहले गांव की युवती से थी। युवती की शादी छिबरामऊ, कन्नौज के एक गांव में हुई है। कुछ समय पहले अंकित की युवती से फिर बातचीत शुरू हो गई। दोनों फेसबुक और व्हाट्सएप पर बातें करते थे। इसकी जानकारी घरवालों को हो गई। आरोप है कि शुक्रवार शाम 5 बजे अंकित को युवती के परिजन ने अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
उसे पकड़ने के बाद पिटाई की। रस्सी से हाथ बांध दिए। रस्सी बांधकर उसे गांव में घुमाया। इस दौरान गांव के लोगों ने देखा, लेकिन कोई विरोध नहीं कर सका। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंकित की हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपी उसे कार की डिकी में बांधकर डालने के बाद युवती की ससुराल ले गए। अंकित को ससुरालियों के सुपुर्द किया। उन्होंने भी उसकी पिटाई की।
उधर, अंकित की मां गीता ने रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस हरकत में आई। गांव अरसेना के मूला पहलवान, संजय, राजू, जीतू, कन्नौज के सिंटू, विकास और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण का केस दर्ज किया। शनिवार को मूला और संजय को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पर आरोपियों ने अंकित को छोड़ दिया। 30 घंटे बाद उसे बरामद कर लिया गया।