फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   younger brother Before the funeral of elder brother in mainpuri

बड़े भाई के अंतिम संस्कार से पहले छोटे ने भी त्यागे प्राण: दो घंटे के अंदर दोनों की मौत से गांव में माहौल हुआ गमगीन, दोनों में था घनिष्ठ प्रेम

Tue, 19 Jul 2022 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 02:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भावुक करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाई एक दूसरे की जान के प्यासे बन जाते हैं वहीं मैनपुरी के दो भाइयों अगाध प्रेम था कि बड़े भाई की मौत के दो घंटे बाद छोटे ने भी  प्राण त्याग दिए। 

 

विज्ञापन
younger brother Before the funeral of elder brother in mainpuri
मृतक भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बड़े भाई की मौत के दो घंटे बाद ही छोटे भाई ने भी प्राण त्याग दिए। घटना से गांव में हर कोई गमगीन है। दोनों का एक साथ सोमवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों में दोनों के प्रेम आपसी प्रेम की चर्चा है। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

करहल क्षेत्र के गांव मोहनपुर रुरिया निवासी अनार सिंह पाल (85) और तेज सिंह पाल (83) सगे भाई थे और संयुक्त परिवार में रहते थे। सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब अनार सिंह पाल की हालत बिगड़ गई। वह घर पर गिरे और उनकी मौत हो गई। परिवार के सभी लोग विलाप करने लगे। छोटे भाई तेज सिंह पाल को भी भाई से बिछड़ने का गम खाए जा रहा था। लगभग दो घंटे बाद तीन बजे के करीब तेज सिंह भी अचेतावस्था में चले गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। 

विज्ञापन

बचपन से बुढ़ापे तक हमेशा रहे साथ  

गांव के लोगों के अनुसार अनार सिंह और तेजसिंह में बचपन से प्यार था। खेलने से लेकर जवानी में वे हमेशा एक साथ रहे। संयुक्त परिवार में रहने वाले दोनों भाई खेत पर भी एक साथ काम करने जाते थे। उम्र ने बाल भले ही सफेद कर दिए लेकिन दोनों भाइयों में अब भी बेहद प्यार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed