फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young woman jumps into Yamuna

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: 'अब घर नहीं आऊंगी', फोन पर मां से कहे आखिरी शब्द; फिर यमुना में कूदी युवती

Thu, 16 Apr 2026 10:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 16 Apr 2026 10:54 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में युवती का यमुना में डूबते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यमुना में छलांग लगाने से पहले युवती ने मां को फोन किया। शादी का झांसा देकर युवक के शारीरिक शोषण करने की दास्तां बताई। 

विज्ञापन
Young woman jumps into Yamuna
यमुना में कूदी युवती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के यमुना ब्रिज पुल से कूदने वाली युवती के शव का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, युवती के यमुना डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी का शारीरिक शोषण दो साल से शादीशुदा मनीष कर रहा था। वह दो वर्ष पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में उसे आईएसबीटी पर छोड़ गया था। तब बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे किसी तरह समझाया था। मगर आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। मंगलवार दोपहर को बेटी घर से लापता हो गई। ढूंढने पर लोगों ने बताया कि उसे मनीष ले गया है। वह आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिजन मारपीट पर उतारू हो गए। जिंदा जलाने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9 बजे बेटी ने फोन करके मां को बताया कि अब मैं घर कभी नहीं आऊंगी। मेरी तलाश भी मत करना। मनीष ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी से इंकार कर दिया। मैं यमुना में डूबकर जान दे रहीं हूं। उसे मत छोड़ना। यह सुनकर परिजन स्ट्रैची ब्रिज पर पहुंच गए। पिता जब तक उसे बचाते, तब तक उसने छलांग लगा दी। वो यमुना में बहती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है। गोताखोरों ने कई किलोमीटर तक यमुना में खोजबीन की, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम तक भी युवती का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि शादीशुदा पड़ोसी मनीष लंबे समय से शोषण और शादी से इनकार करने के कारण युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के साथ-साथ युवती की तलाश प्राथमिकता पर की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed