{"_id":"627258ccdc4efa22711c38eb","slug":"young-man-who-came-to-the-wife-sister-wedding-died-in-a-painful-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पत्नी की बहन की शादी में आया था युवक, दर्दनाक हादसे में गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पत्नी की बहन की शादी में आया था युवक, दर्दनाक हादसे में गई जान
Wed, 04 May 2022 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 04:13 PM IST
सार
शादी वाले घर में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब दामाद की मौत की खबर मिली। रास्ते में जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दामाद और एक अन्य रिश्तेदार नाले में गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के नगला पजाबा के पास रहने वाली पत्नी की बहन की शादी में आए युवक की मंगलवार रात किसी वाहन की टक्कर के बाद नाला में गिरने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को पुलिस ने हरियाणा निवासी युवक का पोस्टमार्टम कराया है।
हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र के शिव चौक निवासी 28 वर्षीय मुकेश कुमार की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा में है। मंगलवार को उसकी पत्नी की बहन की शादी घर के पास ही एक मैरिज होम में हो रही थी। वह शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात के समय वह मोहल्ला छपट्टी के रहने वाले रिश्तेदार सुमित के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।
बताया गया है कि सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार नाला में जा गिरे। हादसे में मुकेश कुमार की मौत हो गई, वहीं सुमित भी घायल हो गया, पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।