फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was murdered due to drunkenness on Holi three arrested

यूपी: ये उसकी आखिरी होली थी...नशेबाजी ने रंग में डाला खलल, ईंट मारकर युवक की हत्या; तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 11:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

होली खेलने के दौरान युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
young man was murdered due to drunkenness on Holi three arrested
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के नरायच सब्जी मंडी में होली के हुड़दंग के दौैरान रवि उर्फ बौना की ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश नहीं थी। नशेबाजी में विवाद के बाद पत्थर फेंके थे। इसमें पत्थर लगने से बौैना की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नरायच सब्जी के रहने वाली रवि उर्फ बौना की होली वाले दिन घर के सामने पत्थर मारने से मौत हुई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंके थे, जोकि बौना के शरीर और सिर पर लगे थे। हत्यारोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले थे। घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल शोभानगर, सती नगर निवासी राज चौहान, हिमांशु (निजामतपुर, खंदौली) व उदय शर्मा (सब्जी मंडी नरायच) को गिरफ्तार करके पूछताछ की। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसका जनसेवा केंद्र है। उसमें मोबाइल भी बेचता है। उसकी दुकान रवि उर्फ बौना के घर के पास है। 3-4 दिन पहले रवि के साथ कहासुनी हो गई थी। घटना वाले दिन वह होली खेलने सब्जी मंडी गए थे। उन्हें देखकर रवि उर्फ बौना अपने घर से सरिया निकाल लाया। उसने सरिया से प्रहार का प्रयास किया। यह देख उसके साथियों ने उस पर ईंट-पत्थर मारे। रवि मौके पर ही गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। वे घबरा गए थे। मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन


पसलियां टूटने से हुई थी मौत
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रवि की मौत अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थीं। पत्थर के प्रहार से पसली टूटकर फेफड़े में घुस गईं थी। फेफड़े को पंक्चर कर दिया था। एसीपी छत्ता ने बताया कि जेल भेजे गए हत्यारोपियों से पूछताछ में तीन नाम और पता चले हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed