फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man took hostage and sexual abused the girl in kasganj

कासगंज: शादी का झांसा देकर युवती को लेकर गया युवक, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Dec 2021 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 04:33 PM IST
सार

युवती ने हाथरस के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर रखा। 

विज्ञापन
young man took hostage and sexual abused the girl in kasganj
कासगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद में एक युवक को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने मंगलवार को थाना कोतवाली में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि एक आरोपी शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया, जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर पिटाई की गई। 

विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र निवासी दीपक शादी का झांसा देकर उसे 29 सितंबर को अपने घर ले गया। उसके साथ पांच अन्य लोग थे। वहां दीपक ने उसको बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसकी मारपीट भी की गई। 
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से छूटकर पहुंची घर 
पीड़ित युवती का कहना है कि वह मौका पाकर वहां से निकल आई। उसने अपने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे कोतवाली में लेकर पहुंचे। पीड़ित ने दीपक सहित पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed