फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man named Yamraj came to steal in the guise of a dog in etah

कुत्ता समझकर छोड़ दिया, वो निकला इंसान: घर से मोबाइल लेकर भाग रहा था चोर, पालतू कुत्ता पीछे दौड़ा; तब खुला राज

Thu, 23 Mar 2023 10:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 10:51 PM IST
सार

एक ऐसे चोर की दहशत है, जो कुत्ते की तरह चलता है। इसने एक या दो नहीं, बल्कि चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस चोर का राज तब खुला, जब घर का पालतू कुत्ता उसके पीछे दौड़ा।

विज्ञापन
young man named Yamraj came to steal in the guise of a dog in etah
पालतू कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में यमराज नामक चोर मशहूर हो गया है। वह चोरी करने के लिए किसी भी वेश में पहुंचकर वारदात को अंजाम दे देता है। इसके खिलाफ चार घरों से मोबाइल चोरी करने की रिपोर्ट लिखाई गई है। कुत्ते का वेश धारण करके वारदात करने की कहानी हाल ही में सामने आई है।

विज्ञापन


गांव थरौली निवासी सुरेंद्र सिंह ने चोरी की रिपोर्ट गांव के ही युवराज उर्फ यमराज के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि 17 मार्च को घर का ताला लगाकर निकले ही थे तभी यमराज पहुंच गया। ताला तोड़कर अंदर घुस गया। मोबाइल चोरी करके भागने लगा, तभी उसे देख लिया। बताया कि इसके अलावा थरौली डेरा पर रहने वाले जुम्मा, गुड़िया, शहनबाज के घरों से भी मोबाइल चोरी किए हैं।
विज्ञापन


बताया कि वह कुत्ते का वेश बनाकर आया था। ऊपर से काला कपड़ा डाल लिया और कुत्ते की तरह ही चल रहा था। लोगों ने कुत्ता समझकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन एक घर में पालतू कुत्ते ने उसे दौड़ा लिया तो पता चला कि वह चोर है। इसके बाद ग्रामीणों ने पीटा भी था। बताया कि यमराज वेश बदलकर चोरी करने में माहिर है। कई वारदात कर चुका है और थाना सकीट व मलावन में मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ चोरी की तहरीर मिली है। चार लोगों के मोबाइल चोरी करने का जिक्र किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं थाना मिरहची में सुधीर कुमार निवासी गांव खंगारपुर ने गांव के ही सुधाराम सहित दो के खिलाफ पांच क्विंटल सरसों चोरी करने की रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed