फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man made woman smell handkerchief and robbed her of her gold earrings In Agra

Agra: महिला को रुमाल सुंघाकर सोने के कुंडल लूटे, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Sat, 15 Jun 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 09:33 PM IST
सार

आगरा में युवक ने महिला को रुमाल सुंघाकर सोने के कुंडल लूटे लिए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
young man made woman smell handkerchief and robbed her of her gold earrings In Agra
crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को टप्पेबाजों ने महिला को शिकार बनाया। पहले उसे नकली नोटों की गड्डी थमाई। फिर रुमाल सुंघाकर सोने के कुंडल लूटकर भाग गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को दास्तां बताई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


चंद्रावती पत्नी दधिराम निवासी वरना, थाना फतेहाबाद ने बताया कि शनिवार दोपहर को दशहरा के त्योहार के लिए कस्बे में खरीदारी करने आई थी। तभी आंबेडकर चौक पर पहुंची तो दो पैदल चल रहे युवक उसके पास आए और बोले कि माताजी हमारे पास नोटों की गड्डी है। आप इसे ले लो। 
विज्ञापन


यह कहकर काले कपड़े में नकली नोटों की गड्डी थमा दी। बाद में एक रुमाल सुंघा दिया। इसके बाद महिला को पता नहीं चला। दोनों ने कानों के सोने के कुंडल उतार कर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला को होश आया। उन्होंने रोते हुए घटना की जानकारी थाना फतेहाबाद पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया है कि घटना थाना फतेहाबाद के पास बगल में बस स्टैंड के पास की है। वृद्ध महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद से बात करने पर बताया कि महिला ने आरोपियों को जानती है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed