{"_id":"63ad9ef852e2e376a433cbfe","slug":"young-man-made-friends-and-sexually-abused-girl-after-getting-wrong-number-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉन्ग नंबर से दोस्ती, फिर दगा: इमरान ने व्हाट्सएप कॉल कर बनाया न्यूड वीडियो, घर आकर लूटी अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉन्ग नंबर से दोस्ती, फिर दगा: इमरान ने व्हाट्सएप कॉल कर बनाया न्यूड वीडियो, घर आकर लूटी अस्मत
Thu, 29 Dec 2022 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:36 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
crime demo pic
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से एक युवक ने रॉन्ग नंबर लगने पर दोस्ती की। इसके बाद वीडियो कॉल करके न्यूड वीडियो बना लिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बावजूद महिला को परेशान करना बंद नहीं किया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल गलती से लगा था। मगर, युवक ने बात करना शुरू कर दिया। अपना नाम इमरान निवासी जमुना ब्रिज, एत्माद्दौला बताया। वह अक्सर कॉल करने लगा। दोनों बात करते थे।
पीड़िता का आरोप है कि एक महीने पहले इमरान ने वीडियो कॉल किया। वह पढ़ी लिखी नहीं हैं। इस कारण कॉल रिसीव कर लिया। इस दौरान युवक ने उसका वीडियो कॉल पर बात करते हुए स्क्रीनशॉट खींच लिया। इसके बाद आरोपी ने स्क्रीनशॉट भेजा। कहा कि यह पति को भेज देगा। अगर, वो उसकी बात मान ले तो कुछ नहीं होगा। इससे वो बुरी तरह से डर गई। इसके बाद वीडियो कॉल पर न्यूड होने का दबाव बनाने लगा। वह डर की वजह से तैयार हो गई। इस दौरान आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उससे मिलने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
20 दिसंबर को पति और सास काम पर गए हुए थे, तभी इमरान घर आ गया। उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान धमकी भी दे गया। इस कारण उसने किसी को नहीं बताया। अब फिर से वो मिलने की कह रहा है। इससे पीड़िता दहशत में हैं। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।