फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Made Friends And Sexually Abused Girl After Getting Wrong Number in agra

रॉन्ग नंबर से दोस्ती, फिर दगा: इमरान ने व्हाट्सएप कॉल कर बनाया न्यूड वीडियो, घर आकर लूटी अस्मत

Thu, 29 Dec 2022 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 07:36 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Young Man Made Friends And Sexually Abused Girl After Getting Wrong Number in agra
crime demo pic

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से एक युवक ने रॉन्ग नंबर लगने पर दोस्ती की। इसके बाद वीडियो कॉल करके न्यूड वीडियो बना लिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बावजूद महिला को परेशान करना बंद नहीं किया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पीड़िता जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल गलती से लगा था। मगर, युवक ने बात करना शुरू कर दिया। अपना नाम इमरान निवासी जमुना ब्रिज, एत्माद्दौला बताया। वह अक्सर कॉल करने लगा। दोनों बात करते थे। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि एक महीने पहले इमरान ने वीडियो कॉल किया। वह पढ़ी लिखी नहीं हैं। इस कारण कॉल रिसीव कर लिया। इस दौरान युवक ने उसका वीडियो कॉल पर बात करते हुए स्क्रीनशॉट खींच लिया। इसके बाद आरोपी ने स्क्रीनशॉट भेजा। कहा कि यह पति को भेज देगा। अगर, वो उसकी बात मान ले तो कुछ नहीं होगा। इससे वो बुरी तरह से डर गई। इसके बाद वीडियो कॉल पर न्यूड होने का दबाव बनाने लगा। वह डर की वजह से तैयार हो गई।  इस दौरान आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उससे मिलने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर को पति और सास काम पर गए हुए थे, तभी इमरान घर आ गया। उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान धमकी भी दे गया। इस कारण उसने किसी को नहीं बताया। अब फिर से वो मिलने की कह रहा है। इससे पीड़िता दहशत में हैं। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed