फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed his own friend for not handing over the mobile

कातिल दोस्त: मोबाइल देने से मना करने पर बना हैवान, गला दबाया...छटपटाता रहा वो नहीं आया रहम, कर दी हत्या

Thu, 14 Mar 2024 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 09:54 PM IST
सार

मोबाइल नहीं देने पर युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। आरोपी ने दोस्त का गला तब तक दबाकर रखा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
young man killed his own friend for not handing over the mobile
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र डेढ़ पहले मोबाइल नहीं देने पर पर दोस्त ने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी की पहचान की। इस पर आरोपी फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के पिता की निशानदेही पर दोस्त की हत्या के आरोपी कुठावली निवासी अर्जुन को सिरोली रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



दिल्ली में करता था नौकरी
पुलिस ने बताया कि कुठावली निवासी मृतक मनीष और अर्जुन दोनों दोस्त थे। अर्जुन दिल्ली में नौकरी करता था। सितंबर 2022 में वह गांव आया। उसने दोस्त के पास मल्टीमीडिया मोबाइल देखा। मोबाइल चलाकर देखा तो उसे कैमरे की क्वालिटी बहुत पसंद आई। इस पर उसने मनीष से मोबाइल मांगा। उसने देने से मना कर दिया। दोस्त के मोबाइल ना देने से उसे बुरा लगा। तब उसे मारने की साजिश रची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पतला है लड़का....दुल्हन ने बरात आने से 24 घंटे पहले किया शादी से मना, तो दूल्हा पक्ष ने भी रख दी ये शर्त; जानें फिर क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पार्टी देने के बहाने  बुलाया
एक दिन से पार्टी देने के बहाने से उसे मलपुरा स्थित एक निजी स्कूल के पीछे खेत में लेकर गया। जहां पार्टी के दौरान उसे पहले शराब में कीटनाशक दबा पिला दी। मगर इसके बाद भी मनीष खड़ा हो गया। नशे की हालत में होने के बाद अर्जुन ने मनीष की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें -   UP: अग्नि के सात फेरे लेने से पहले गिरा दूल्हा, जब उठा तो चेहरा देख निकल गई दुल्हन की चीख; तोड़ दी शादी


 

लोकेशन के आधार पर मिली जानकारी
दूसरे दिन सुबह होते ही दिल्ली निकल गया। वहां कमरे पर जाकर मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जानकारी की। भनक लगते ही आरोपी अर्जुन दिल्ली से मुबंई भाग गया। वहां का काम करने लगा। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को मृतक मनीष के पिता राधेश्याम की निशान देही पर आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed