फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom is thin bride broke marriage 24 hours before wedding procession relationship broke on this condition

UP: पतला है लड़का....दुल्हन ने बरात आने से 24 घंटे पहले किया शादी से मना, तो दूल्हा पक्ष ने भी रख दी ये शर्त

Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
सार

बरात ले जाने की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान दुल्हन के घर से खबर आई कि ये शादी नहीं हो सकती है। ये सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों ओर से जो भी लेन-देन हुआ वो वापस कर कन्या और वर पक्ष में समझौते से रिश्ता खत्म हुआ।

 

विज्ञापन
groom is thin bride broke marriage 24 hours before wedding procession relationship broke on this condition
दो दिन पहले लगन और टीका के दौरान की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

एटा के जलेसर नगर के मोहल्ला सराय खानम निवासी युवक की शादी 13 मार्च को होनी थी, लेकिन 1 दिन पहले लड़की ने उसको पतला बताकर नापसंद कर दिया। दो दिन दोनों पक्षों में थाने से लेकर तहसील तक समझौते को लेकर बहस चलती रही। बृहस्पतिवार को समझौता हुआ। दोनों पक्षों ने लेन-देन वापस कर रिश्ता खत्म कर दिया।
विज्ञापन

 

एक दिन पहले किया शादी से मना
तीन दिनों तक नगर में यह रिश्ता चर्चा का विषय बना रहा। लड़की का एक दिन पूर्व शादी से इन्कार करने का मामला बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के हस्तक्षेप पर खत्म हुआ। सराय खानम निवासी दाऊदयाल के पुत्र करन की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हाथरस के गांव मिर्जापुर निवासी अतर सिंह की पुत्री अंजलि के साथ तय हुई थी। दो दिन पहले 11 मार्च को लड़की पक्ष द्वारा लगन की रस्म की गई। 12 मार्च की शाम दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। बुधवार को दोनों पक्ष विधायक के आवास पर पहुंचे। जहां वार्ता बेनतीजा रही। जिसके बाद तहसील में समझौते के समय दोनों पक्ष भिड़ गए।

ये भी पढ़ें -  दामाद ने चुनी मौत: पत्नी की इस बात से हुआ आहत...ससुराल में आकर की आत्महत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान



 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शर्त पर हुआ दोनों  पक्षों में समझौता
बृहस्पतिवार की सुबह फिर दोनों पक्ष विधायक के आवास पर पहुंचे। जहां उनको समझाते हुए समझौता करा दिया गया। शादी से पहले की रस्मों में एक-दूसरे को दिया गया सामान दोनों पक्षों ने वापस कर दिया। कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों ने इस मामले कोई कानूनी कार्रवाई न करने का वादा किया। इसके बाद शादी का रिश्ता पूरी तरह खत्म कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

ये भी पढ़ें -   दामाद ने चुनी मौत: पत्नी की इस बात से हुआ आहत...ससुराल में आकर की आत्महत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed