{"_id":"5bcd8ae7bdec2269663356bc","slug":"young-man-injured-in-shooting-near-ramleela-stage-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंच के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंच के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के अमांपुर में रामलीला देखने आए एक युवक को मंचन स्थल के पीछे गोली मार दी गई। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
आकाश गुप्ता पुत्र उमेश गुप्ता निवासी मोहल्ला इंद्रानगर अपने भाई दीपक के साथ कस्बे में अग्रवाल धर्मशाला के निकट रामलीला देखने आया था। रास्ते में युवक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। मंचन स्थल के पीछे युवक को गोली मार दी गई। जिससे वो घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर वहां सनसनी फैल गई। रामलीला देखने को एकत्र हुए लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल को थाने ले जाया गया। थाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। युवक को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

छर्रे लगने दो अन्य युवक भी जख्मी
वहीं गोली के छर्रे लगने से आकाश के साथी शिवम और सोनू भी घायल हो गए। गोली मारने वाले युवक दूसरे समुदाय के बताए गए हैं। घटना से लोगों में आक्रोश था। लोगों की भीड़ थाने पर एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पर भाजपा सहित कई हिंदूवादी नेता भी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। देर रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि कस्बे में तनाव की स्थिति नहीं है। 16 अक्तूबर को दोनों पक्षों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के चलते यह घटना हुई है। थाना पुलिस को मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।