फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man injured in road accident died in hospital

UP: सड़क हादसे में घायल युवक की माैत, परिजनों की अस्पताल कर्मियों से हुई कहासुनी; एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 02 Oct 2025 04:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 02 Oct 2025 04:17 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
 

विज्ञापन
young man injured in road accident died in hospital
शोएब का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना रकाबगंज क्षेत्र में माल रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान बृहस्पतिवार को अस्पताल में माैत हो गई। इस पर परिजन की अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी शोएब (24) जूता कारीगर था। एक साल पहले शादी हुई थी। ससुर मोहम्मद रफीक ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे अपने साथी को कैंट स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में माल रोड पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

राहगीरों में से किसी ने शोएब के फोन से घर पर घटना की जानकारी दी। वह उसे शहीद नगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर आ गए। वहां परिजन भी पहुंच गए। शोएब को भर्ती करा दिया।
  
परिजन सुबह शोएब को दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। वह कुछ कागजों पर हस्ताक्षर और बिल जमा करने में लगे थे। उसी दाैरान शोएब की मौत हो गई। परिजनों की अस्पतालकर्मियों से कहासुनी हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed