{"_id":"6a62299c66b29bdf450d9b1a","slug":"young-man-found-buried-under-hanumanji-statue-in-agra-dies-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में माैत: हनुमानजी की मूर्ति के नीचे दबा मिला युवक, माैके पर तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में माैत: हनुमानजी की मूर्ति के नीचे दबा मिला युवक, माैके पर तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Jul 2026 08:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:31 PM IST
सार
परिजन के अनुसार युवक शराब के नशे में था। रात में सभी लोग सो गए। बृहस्पतिवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो आनंद बाबू घर के बाहर लगी हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबा पड़ा मिला। उसकी चप्पल भी वही रखी हुई थी। परिजन ने तत्काल उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव गुड़ा में बृहस्पतिवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के बाहर स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबा मिला। परिजन ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव गुड़ा निवासी नत्थीलाल ने बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र आनंद बाबू आगरा स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम वह ड्यूटी से घर लौटा था। परिजन के अनुसार वह शराब के नशे में था। रात में सभी लोग सो गए। बृहस्पतिवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो आनंद बाबू घर के बाहर लगी हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबा पड़ा मिला। उसकी चप्पल भी वही रखी हुई थी। परिजन ने तत्काल उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी।
अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित था। किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।